जैकलीन और आसिम का सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ यूट्यूब पर छाया

मुंबई,यूट्यूब पर इन दिनों अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस और बिग बॉस-13 के रनरअप आसिम रियाज का सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ जमकर धमाल मचा रहा है। होली से ठीक पहले रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए टी-सीरीज ने ट्वीट किया, “यूट्यूब चार्ट्स पर ‘मेरे अंगने में’ पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। आपने अभी तक इसे नहीं सुना, तो जाकर सुनें।” पोस्टर में जैकलीन फर्नाडीस और आसिम नजर आ रहे हैं। जैकलीन हाथ में धनुष और बाण लिए नजर आ रही हैं और उनके पीछे से आसिम ने भी धनुष और बाण के उन्हीं छोरों को पकड़ रखा है।
साल 1981 में रिलीज हुई दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जीनत अमान की फिल्म ‘लावारिस’ के गाने का यह रीमेक वर्जन है। टी-सीरीज के बैनर तले इसे तैयार किया गया है। हालांकि, गाने में काफी फेरबदल किया गया है, लेकिन मुख्य लाइन को नहीं बदला गया है। गाने में सिंगर नेहा कक्कड़ और तनिष्क बागची ने अपनी आवाज दी है। टी-सीरीज के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, “काश वीडियो सॉन्ग में आप ने आसिम और जैकलीन की केमिस्ट्री पर ध्यान केंद्रित किया होता। सिर्फ पोस्टर में ही केमिस्ट्री नजर आ रही है। लेकिन फिर भी वाचिंग एंड लाइकिंग द वीडियो।” दूसरे ने कहा, “यह ट्रेंड आसिम की वजह से कर रहा है, भूषण कुमार (चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, टी-सीरीज) आप उसे फिल्म में साइन करें।” वहीं अन्य ने कहा, “ओह! आखिरकार आसिम आज पोस्टर पर वापस नजर आ ही गया। अब मैं खुश हूं, जाकर गाने को व्यूज दूंगी और साथ ही अपने परिजनों और दोस्तों को भी ऐसा करने के लिए कहूंगी। अंत में हमारे लिए केवल आसिम मायने रखता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *