परख मदान छोटे पर्दे पर “कुर्बान हुआ” से वापसी करने जा रही

मुंबई, अभिनेत्री परख मदान जल्द ही छोटे पर्दे पर “कुर्बान हुआ” से वापसी करने जा रही हैं। इसके बारे में अभिनेत्री ने कहा ‎कि “मैं एक ऐसी बीमारी से जूझ रही थी, जिसे मेडिकल भाषा में एफयूओ (फीवर ऑफ अननॉन ऑरिजन) कहा जाता है। दो साल तक मैंने कई टेस्ट और स्कैन कराए और कुछ भी सामने नहीं आ रहा था। इसलिए मैं अंधेरे में बिना किसी उम्मीद के और समाधान के जी रही थी। लेकिन, अब मेरी हालत सुधर चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट परिवार और दोस्तों की दुआओ और आशीर्वाद ने मदद की। अब मैं काम पर वापस आ गई हूं। मैं दो अच्छे शो किए हैं और मैं अपने आखिरी शो की तरह कुछ दमदार करना चाहती हूं।” बता दें ‎कि पहले अ‎भिनेत्री परख “बड़े अच्छे लगते हैं” और “कलश एक विश्वास” जैसे टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *