मप्र में कल से एक साथ सक्रिय होंगे तीन सिस्टम, छाए रहेगें बादल,हलकी बारिश के आसार

भोपाल,आसमान साफ और हवा का रुख लगातार उत्तरी होने की वजह से राजधानी सहित प्रदेशभर में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। इससे पिछले चार दिनों से राजधानी सहित प्रदेशार में कड़ाके की ठंड जारी है। बर्फीली हवा चलने की वजह से बीते रोज भोपाल, इंदौर, बैतूल और सिवनी में कोल्ड डे की स्थिति रही ा। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय होने से रविवार शाम से राजधानी में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं सोमवार से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। खास बात यह है कि बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ात्तोरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले24 घंटे के दौरान ठंड के तेवर इसी तरह बने रहेंगे। सोमवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बरसात भी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम साफ है। साथ ही हवा का रुख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है।
इस वजह से बारिश के आसार
मौसम केंद्र के मुताबिक 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उार भारत में दाखिल होगा। साथ ही कर्नाटक से मध्य भारत तक एक ट्रफ बनने की भी संभावना है। उधर उड़ीसा पर एक प्रति चक्रवात भी बनने के आसार हैं। इन सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू होगा। इससे 3 फरवरी से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात की भी संभावना बनेगी। इस तरह की स्थिति 6 फरवरी तक बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *