पूजा हेगड़े से भेंट करने उनका फैन सडक पर ही सो गया, उन्होंने समझाया फिर कभी ऐसा ना करे

मुंबई, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने बहुत कम समय में अपनी एक्टिंग और ब्यूटी से अपने फैंस और फ़ॉलोअर्स का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस से जुड़ी ताजा खबर यह है कि वह हाल ही में अपने एक डाई-हार्ड फैन से मिली। एक्ट्रेस तब चौंक गईं, जब भास्कर राव नाम के फैन ने उन्हें बताया कि वह इतने दिनों मुंबई की सड़कों पर सो रहे थे और उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस अपने फैन के इस स्वीट गैस्चर से बहुत खुश थीं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे से ऐसा कभी ना करे। एक्ट्रेस ने अपने फैन के साथ का वीडियो को एक नोट के साथ शेयर किया जिसमें लिखा था, भास्कर राव…बॉम्बे आने और मुझसे मिलने के लिए 5 दिनों तक इंतजार करने के लिए धन्यवाद। मुझे बहुत प्रभावित हुई हूं, लेकिन मुझे इस बात का दुख भी है कि मेरी वजह से मेरे फैंस को इतनी परेशानी हो रही है। मैं कभी उन्हें ऐसे नहीं देखना चाहूंगी कि आप ऐसा करने के लिए सड़क पर सोएं। मुझे आपका प्यार महसूस हो रहा है। आप कहीं भी हों, आप मेरी ताकत हैं। वर्कफ़्रंट पर, पूजा की आखिरी रिलीज़ अल्लू अर्जुन स्टारर ‘अल्ला वैकुंठप्रेमलू’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को सिने प्रेमियों ने काफी पसंद किया और सराहा है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में बिजी हैं। फिल्म में पूजा के साथ साउथ हार्टथ्रोब प्रभास की मुख्य भूमिका है। यह रोमांटिक ड्रामा केके राधा कृष्ण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। यहां बता दें कि पूजा ने बहुत ही कम फिल्मों में काम करने के बावजूद अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। तेलुगु फिल्मों ‘गदलदकोंडा गणेश’, ‘अला वैकुंठप्रेमलो’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी हिट फिल्मों के रूप में बैक टू बैक हिट देने वाली, पूजा बॉलीवुड और साउथ की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *