खेसारी लाल और गुंजन पंत के भोजपुरी डांस का पुराना वीडियो जानिये क्यों है चर्चा में

मुंबई,भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों एक पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं औऱ् उनके प्रशंसकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इस गाने में खेसारी, अभिनेत्री गुंजन पंत के साथ डांस और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है।
खेसारी और गुंजन पंत का ये गाना कुछ समय पुराना है लेकिन हाल ही में यूट्यूब पर जबरदस्त व्यूज बटोर रहा है। हम बात कर रहे हैं धमाकेदार भोजपुरी गाने ‘काजर का के चले चितकबरी’ की। इस गाने में खेसारी, गुंजन के आगे-पीछे घूमकर उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन गुंजन उनसे सिर्फ घबरा रही हैं। इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ये गाना अब तक लगातार व्यूज बटोरता जा रहा है। इस गाने में खेसारी ने अपने शरारती अंदाज में दिख रहे हैं, वहीं गुजन स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर की बेहद बोल्ड ड्रेस पहन रखी है और अपने लुक को ब्लैक बूट्स के साथ कंप्लीट किया है। गुंजन पूरे गाने में सिर्फ खेसारी की बातें सुनकर घबराती हुई दिख रही हैं। वहीं इन दोनों ने इस वीडियो में छेड़खानी और शरारत के साथ-साथ जबरदस्त डांस भी किया है। बात करें खेसारी की तो उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जमती है लेकिन वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेता यूं ही नहीं कहे जाते। खेसारी अब तक काजल राघवानी से लेकर अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और अब गुंजन पंत जैसी अभिनेत्रियों के साथ डांस और रोमांस करते दिखाई दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *