पासपोर्ट प्रकरण में चर्चा में आए विकास मिश्रा के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

लखनऊ, तन्वी और अनस पासपोर्ट प्रकरण में चर्चा में आए लखनऊ के पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई को विकास मिश्रा के घर से करीब 12 लाख रुपए और 5 लाख के जेवर बरामद हुए हैं। इसके अलावा 45 बैंक खातों, दो बैंक लॉकर, 26 फिक्स्ड डिपॉजिट और कुछ अन्य संपत्तियों के बारे में भी पता चला है। बता दें कि सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने विकास मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। इसके बाद उनके लखनऊ में विजय खंड, विभव खंड और विभूति खंड स्थित तीन और वाराणसी में एक ठिकाने पर भी छापेमारी की गई। इन ठिकानों से निवेश से जुड़े दस्तावेज और संपत्तियों के कागजात भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि विकास और उनके करीबियों के 45 बैंक खातों के बारे में भी जानकारी मिली है। ‎फिलहाल इन खातों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। वहीं ‎विकास करीब 5 लाख की बरामद जूलरी की कुछ जानकारी नहीं दे पाए है। बता दें ‎कि 2018 में तन्वी और अनस पासपोर्ट मामले के चलते मीडिया की विकास मिश्रा सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उनका तबादला लखनऊ से वाराणसी हो गया था। ले‎किन अभी कुछ दिन पहले ही उनको दोबारा लखनऊ में तैनाती मिल गई। हालां‎कि ‎कि कुछ समय पहले पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा पर आवेदक तन्वी सेठ ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। दरअसल उन्होंने कहा था ‎कि जब वह अपना आवेदन लेकर विकास मिश्रा के पास गईं तो उन्होंने मुस्लिम से शादी करने को लेकर निजी कमेंट किए। इस पर जब उन्होंने विरोध किया तो विकास मिश्रा ने उनके साथ बदसलूकी भी की। हालां‎कि इस पूरे मामले की तन्वी सेठ ने शिकायत ट्विटर के जरिये विदेश मंत्रालय से की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *