भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार किसानो के 2 लाख तक की कर्ज माफी तीन चरणों में पूरा करेगी। प्रथम चरण में 50 हजार तक का कर्ज किसानों का माफ हो चुका है। इसमें 20 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। दूसरे चरण मे 1 लाख तक के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। तीसरी अंतिम सूची में 2 लाख तक के कर्जदार किसानों के कर्ज माफ होंगे। मध्यप्रदेश शासन ने तीसरी सूची को तैयार करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रथम प्राथमिकता में किसानों की कर्ज माफी है।खाली खजाना होने के बाद भी पिछले 1 वर्ष में जिस तरह से उन्होंने किसानों की कर्ज माफी के साथ साथ अन्य खर्चों में मितव्ययिता का परिचय देते हुए किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने नई सरकार बनने के बाद से ही इसे मुद्दा बना रखा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ इसे चुनौती मानते हुए, सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों की कर्ज माफी को दे रहे हैं।
तीन चरणों में होंगे किसानों के कर्ज माफ