भूपेश के गृह जिले में शहर सरकार कांग्रेस के कब्जे में

भिलाई, नगरीय निकाय चुनाव में इस बार दुर्ग जिले के अहिवारा नगर पालिका को छोड़ शेष सभी में कांग्रेस का कब्जा होना तय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले में कांग्रेस की इस कामयाबी का मतगणना के दौरान अहसास होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने लगा। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में भाजपा को एकतरफा से सुपड़ा साफ हो गया है। वहीं भिलाई निगम के लिए हुए दोनो उपचुनाव में
दुर्ग नगर निगम सहित जिले के कुम्हारी व अहिवारा नगर पालिका और पाटन, उतई तथा धमधा नगर पंचायत की मतगणना आज निर्धारित स्थानों में एक साथ शुरू हुई। दोपहर तक जिले के तीनों नगर पंचायत और अहिवारा नगर पालिका के परिणाम स्पष्ट हो गया। नगर पंचायतों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र की पाटन के 15 में से 12 वाडोंं पर कांग्रेस के पार्षद चुने गए हैं। भाजपा को केवल दो ही वार्डों में जीत मिली। एक वार्ड में भाजपा के बागी की जीत हुई है। इस तरह पाटन नगर पंचायत में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। उतई नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 9 और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे। यहां पर भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। उसे केवल 2 वार्डों में जीत मिली। जबकि 4 वार्डों में निर्दलियों को पार्षद बनने का गौरव हासिल हुआ है। जिले की धमधा नगर पंचायत में कांग्रेस को 7 भाजपा को 6 तथा दो निर्दलीयों को जीत मिली है।
इस तरह यहां अध्यक्ष पद के जादुई आंकड़ा 8 तक पहुंचने के लिए दो निर्दलीय पार्षदों पर भाजपा व कांग्रेस की निर्भरता कायम हो गई है। जिले के अहिवारा नगर पालिका में प्रदेश के मंत्री गुरु रुद्र कुमार की भरसक कोशिश के बावजूद भाजपा ने 10 वार्डों में जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद का बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को सिर्फ 4 वार्ड में जीत मिली है। वहीं एक वार्ड निर्दलीय के खाते में गया है।दुर्ग नगर निगम में 60 वार्डों के मतगणना के रूझान के आधार पर कांग्रेस 32, भाजपा 14 तथा 14 वार्ड में निर्दलियों की बढ़त समाचार लिखे जाने तक बनी रही। इसी तरह कुम्हारी पालिका के 24 वार्डों में से 15 पर कांग्रेस 5 पर भाजपा और 4 वार्डों में निर्दलियों की जीत हुई है। कुम्हारी पालिका भी मुख्यमंत्री श्री बघेल का निर्वाचन क्षेत्र में आता है।
दुर्ग नगर निगम (रुझान) 32 कांग्रेस, 14 बीजेपी, 14 अन्य
कुम्हारी नगर पालिका 15 कांग्रेस, 05 बीजेपी, 4 अन्य
अहिवारा नगर पालिका 10 बीजेपी, 04 कांग्रेस, 1 अन्य
पाटन नगर पंचायत 12 कांग्रेस, 02 बीजेपी, 1 अन्य
उतई नगर पंचायत 09 कांग्रेस, 02 बीजेपी, 4 अन्य
धमधा नगर पंचायत 07 कांग्रेस, 06 बीजेपी, 2 अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *