जगदलपुर,नगरीय निकाय चुनाव में बस्तर संभाग के सभी निकायों के चुनाव परिणाम घोषित किये गये। जगदलपुर नगर पालिक निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्टर रही। जिस तरह से कांग्रेस की एकतरफा जीत के अनुमान लगाये जा रहे थे। वैसा नहीं हुआ। बहुत बारीक अंतर से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यह तय है कि इस बार भी जगदलपुर नगर पालिका निगम में कांग्रेस का ही महापौर होगा।
जगदलपुर नगर पालिका निगम में भाजपा की तरफ से महापौर पद की सशक्त दावेदार मानी जा रही दीप्ति पांडे ने जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस से महापौर पद की दोवदार कमल झज्ज अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से बुरी तरह पिछड़ते हुए चौथे स्थान पर रही हैं। यहां भाजपा के नेता और पूर्व सभापति योगेन्द्र पांडे चुनाव जीते हैं। श्री पांडे ने मात्र 6 वोटों से यह जीत हासिल की है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ रहे कुछ खास चहरों में भाजपा के संजय पांडे, नरसिंह राव, दयावती देवांगन, आलोक अवस्थी और दिगम्बर राव चुनाव जीत गये हैं। वहीं कांग्रेस की सुनीता सिंह, कविता साहू, उदयनाथ जेम्स, विक्रम डांगी, बलराम यादव, अजय बिसाई और सुषमा कश्यप ने जीत दर्ज की है। वहीं राजेश राय सहित दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीत गये हैं।
नगरीय निकाय चुनाव में बस्तर संभाग के सभी निकायों के परिणाम आज घोषित किये गये। अधिकांश निकायों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कोण्डागांव, फरसगांव और बारसूर, दंतेवाड़ा नगर पालिकाओं में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के विधान सभा क्षेत्र में आने वाली इस नगर पालिका में कांग्रेस की हार अप्रत्याशित मानी जा रही है। वहीं दंतेवाड़ा नगर पालिका में भी कांग्रेस की शहरी सरकार उसके हाथों से निकल चुकी है। दोरनापाल नगर पंचायत में दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों के 7-7 प्रत्याशी जीते हैं। यहां एक प्रत्याशी के मृत्यु हो जाने के कारण इस सीट पर चुनाव होना बाकी है। इस लिहाज से यह सीट काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है। इसके अलावा बीजापुर, बचेली, किरन्दुल, गीदम, कांकेर, नारायणपुरऔर केशकाल में कांग्रेस को जीत हासिल की है।
जगदलपुर नगर निगम में भी रहा कांग्रेस का दबदबा