सीहोर मे तीन मंजिला भवन को ब्लास्ट से जंमीदोज किया गया

सीहोर, भूमाफियाओ के खिलाफ जारी ऑपरेशन क्लीन के चलते रसूखदारो पर कार्यवाही जारी है, इसी कडी मे राजधानी के नजदीक सीहोर मे भोपाल नाका स्थित भूमाफिया कुंदन वर्मा की तीन मंजिला बिल्डिंग को प्रशासन ने ब्लास्ट कर ढहा दिया। इस बिल्डिंग को गिराने के लिये भोपाल से एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया था। बिल्डिंग तोड़ने का काम बुधवार से शुरू हुआ था, इस दौरान प्रशासन के आला अधिकारी भी मोजूद रहे। जानकारी के अनुसार बुधवार को भी कुंदन लुनिया के निर्माणाधीन भवन को प्रशासन द्वारा 2 जेसीबी और एक पोकलेन से बिल्डिंग को तोड़ने का प्रयास किया गया था। इसके बाद आठ बजे प्रशासन ने 5 डायनामाइट लगाकर बिल्डिंग तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद रात होने के कारण कार्यवाही को रोक दिया गया। गुरुवार सुबह एक्सपर्ट टीम द्वारा बिल्डिग के पिलर में करीब 50 होल कर बारूद भरा गया और दोपहर तीन बजे विस्फोट से बिल्डिंग को पांच सेकंड में उड़ा दिया गया। खास बात यह है कि कुंदन लुनिया खुद एक समय पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के चलते उसे बर्खास्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *