गुजरे जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख ने इसलिए नहीं की शादी

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने अपने कैरियर में एक अलग ही स्थान बनाया और अपनी अदाकारी से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में राज किया है। इस अभिनेत्री को अपने जीवन में पसंद का हमसफर नहीं मिल पाया और वह अविवाहित ही रहीं।
आशा पारेख कहती हैं कि उन्हें शादी नहीं करने का कोई मलाल नहीं है। वह सिंगल भी बहुत खुश हैं। 70 के दशक की इस अभिनेत्री का सिल्वर स्क्रीन पर दबदबा अभी भी कायम है। वह अभी भी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। ‘कटी पतंग’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘दिल दे के देखों’, ‘घूंघट’, ‘छैया’ और ‘मेरी सूरत तेरी आंखे’ जैसी 80 से ज्यादा फिल्में आशा पारेख की सिनेमा के प्रति समर्पण और प्रेम का प्रमाण हैं।
अपनी आत्मकथा ‘द हिट गर्ल’ में आशा पारेख ने कई बातों का जिक्र किया है। वह अपने समय की सबसे अधिक भुगतान लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थी। हाल ही में उन्होंने अपने प्यार के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह डायरेक्टर नासिर हुसैन से बेहद प्यार करती थी, लेकिन वह शादीशुदा थे। ऐसे में आशा पारेख ने सिंगल रहना चुना। आशा ने कहा, “मैं कभी भी उनके परिवार को तोड़ने और उनके बच्चों को दुख पहुंचाने का सोच भी नहीं सकती थी। यही बात अपने आप में सरल और संतोषजनक थी। आशा ने बताया कि कठिन वक्त में उन्हें दोस्तों का भरपूर साथ मिला। जिन्होंने कभी उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने दिया। मेरे अच्छे दोस्त हैं इसलिए अवसाद से मुकाबला कर सकी। नरगिस रबाड़ी हमेशा मेरे साथ थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *