भोपाल, महंगे प्याज के बाद अब राजधानी वासियों को अब महंगे गैस सिलेंडर भी खरीदना पडेगा। सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब 13,50 रुपए बढ गए हैं। यह दाम लगातार चौथे महीने भी बढे हैं। अब सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर 702,50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले सिलेंडर के दाम 689 रुपए थे। 14 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 13,50 रुपए की बढोत्तरी हुई है। वहीं पांच किलो वाला छोटा सिलेंडर 294 रुपए का हो गया है। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर जो नवंबर में 1209,50 रुपए में मिल रहा था, वह अब 8 रुपए महंगा होकर 1217,50 रुपए का हो गया है।
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम बढे, 13,50 रुपए बढ़ी कीमतें