हरसिमरत गरजी बोलीं अहंकार में अंधी हो गई है पंजाब सरकार

जालंधर, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती उत्सव के संयुक्त आयोजन के मुद्दे पर पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस कदर अहंकार में अंधी हो गई है कि खुद को अकाल तख्त से ऊपर मानने लगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर सिखों की सर्वोच्च पीठ अकाल तख्त की प्रभुता को चुनौती देने का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने 550 वां प्रकाश पर्व समारोह मनाने के लिए सुल्तानपुर लोधी में समानंतर मंच तैयार करने का निर्णय लिया है। अलग मंच बनाने के लिए की. हरसिमरत कौर ने कहा कि प्रदेश में पूरा काम छोड़कर कांग्रेस सरकार मंच बनाने में लगी है. ऐसे में राज्य में राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल चड़मरा गई है. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अमरिंदर एसजीपीसी की जिम्मेदारी लेने के लिए इतने अधीर क्यों हैं? गौरतलब है ‎कि भटिंडा की सांसद के बयान से एक दिन पहले पंजाब के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) पर आरोप लगाया था कि वह राज्य सरकार को गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व का उत्सव मानने से रोकने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *