मेरी जेठानी-देवरानी’ कहकर जोर-जोर से हंसने लगती हैं प्रियंका सोफी को पसंद है जेठानी कहलवाना

नई दिल्ली,अपनी जेठानी सोफी टर्नर और डेनियल जोनस संग प्रियंका चोपड़ा स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। अक्सर उनके साथ प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही सोफी और प्रियंका शॉपिंग करती हुई भी स्पॉट की गई थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोफी संग अपने रिलेशनशिप पर कहा- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स एक्ट्रेस सोफी खुद को जेठानी बुलाना पसंद करती हैं। मेरी जेठानी-देवरानी’, ऐसा कहकर प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने बताया जोनस-सिस्टर्स शब्द उनके दिमाग में बैचलरेट पार्टी में आया था। प्रियंका ने कहा- शायद ये मेरे ही दिमाग में आया। ये मेरी बैचलरेट पार्टी में हुआ, ये एक मजाक से शुरू हुआ कि अगर वे जोनस ब्रदर्स हैं, तो हम जोनस सिस्टर्स क्यों नहीं हो सकते हैं। इसके बाद हम तीनों डेनियल, सोफी और मैं इस बात के लिए राजी हो गए। बता दें कि सोफी टर्नर प्रियंका से उम्र में 14 साल छोटी हैं। सोफी 23 साल की हैं और जबकि प्रियंका 37 की, लेकिन हिंदु ट्रेडिशन के हिसाब से सोफी, प्रियंका की जेठानी लगती हैं। दरअसल, सोफी ने निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस से शादी की है। वर्क फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *