अरावली और बेलापुर की सीट BJP को देने के संकेत पर शिवसेना के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का इस्तीफा

मुंबई, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। नवी मुंबई में शिवसेना के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। शिवसेना से इस्तीफा देने वालों में जिला प्रमुख और उप प्रमुख भी हैं। बताया जा रहा है कि शिवेसना अरावली और बेलापुर की सीट बीजेपी को दे सकती है। इस बात से नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया। अभी बीजेपी और शिवसेना ने सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते का औपचारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक शिवसेना को बीजेपी ने 124 सीटों पर मना लिया है। इस कारण शिवसेना अगर 124 सीटों पर विधानसभा चुनाव में उतरती है,तब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 146 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं,बाकी सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) जैसे गठबंधन के छोटे दल चुनाव लड़ सकते हैं। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास 122 सीटें हैं, वहीं शिवसेना के पास 63 सीटें हैं। वहीं अब महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होगा और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *