शाहजहांपुर में ट्रक, मैजिक और टैंपो की जोरदार भिड़ंत में 16 की मौत 5 घायल

शाहजहांपुर,उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में ट्रक, मैजिक और टैंपो की जोरदार भिड़ंत में 16 लोगो की दर्दनाक मृत्यु हो गयी जबकि 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकाला तथा घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के जमुका दुराहे स्थित सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुटका से भरा ट्रक सीतापुर की ओर से आ रहा था व शाहजहांपुर की ओर से सवारियों से भरी जा रही एक टाटा मैजिक व टैम्पो को बचाने के चलते जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। चनप्पा ने बताया कि क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया तथा घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, घटना की सूचना मिलते ही डीएम समेत जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *