वि‎डियो वायरल कर हुई लापता छात्रा, कॉलेज में छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

‎शाहजहांपुर,शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज में छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करने वाली छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के बावजूद अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कॉलेज पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए ‎‎‎शिकायत की। एसएस कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में पीड़िता ने एक स्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “संत समाज का एक बहुत बड़ा नेता ने मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। वह कहता है पुलिस, डीएम को जेब में रखता है। मेरे पास उस संन्यासी के खिलाफ साक्ष्य हैं। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है।” अब छात्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए लड़कियों से शारीरिक शोषण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।
पीड़िता की माता ने कहा ‎‎कि आखिरी बार वह रक्षाबंधन पर घर आई थी। मैंने उससे पूछा था कि उसका फ़ोन क्यों अक्सर स्विच ऑफ रहता है। तब उसने कहा था कि अगर मेरा फोन लंबे समय के लिए स्विच ऑफ रहे तो समझ लेना की मैं मुश्किल में हूं। मेरा फोन तभी स्विच ऑफ़ रहता है जब वह मेरे हाथ में नहीं होता। मेरी बेटी काफी परेशान और पीड़ा में थी, लेकिन उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उसने बताया था कि कॉलेज प्रशासन की तरफ से उसे नैनीताल भेजा गया था। लड़की के पिता ने बताया कि हम कई दिनों से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा,”मेरी बेटी ने व्यक्तिगत रूप से मुझे कुछ भी नहीं बताया लेकिन जब वह रक्षाबंधन पर घर आई तो परेशान थी। वह पिछले चार दिन से गायब है। मैंने कॉलेज के निदेशक स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ लिखित में ‎शिकायत की लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। उधर स्वामी चिन्मयानंद ने मामले में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उन्हें रुपये न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *