शिवपुरी, सुभाषपुरा थाने के कलोथरा फाटक पर एक कार ट्रक में पीछे जा घुसी। जिसमें धौलपुर और आगरा निवासी युवकों में से २ की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 के ईएमटी जितेंद्र राजावत और पायलेट हाकिम सिंह ने अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार कार में सवार युवक आगरा से मुम्बई घूमने गए थे ।युवक उज्जैन से वापिस लौटकर आगरा जा रहे थे। इसी दौरान आज सुबह 5.30 बजे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। ट्रक मौके पर नही रुका और भाग निकला लेकिन कार चला रहे राजा खान और जावेद खान निवासी पटपरे धौलपुर की मौत हो गई।जबकि शराफत अली निवासी आगरा और बल्लू पठान निवासी पटपरे धौलपुर घायल हो पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। तथा मृतको के शव पीएम के लिए भेज मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।
शिवपुरी में कलोथरा फाटक पर कार ट्रक में घुसी दो की मौत