बरगी और गोरखपुर में किसानों के घर लाखों की चोरी

जबलपुर, बरगी थाना क्षेत्र में जहां खेती किसानी करने वाले दो भाईयों के घर से कीमती जेवरात चोरी कर लिये वहीं गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी व कपड़े चुराकर ले गये। पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
किसान भाईयों के घर चोरों की सेंध
बरगी थाना अतंर्गत ग्राम पारा में कल रात नेपाल सिंह और संतोष सिंह दोनों भाई के घरों में चोरों ने सेंध लगाकर प्रवेश किया। दोनों भाई आजू-बाजू से रहते है। दोनों के परिवार गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी पेटी से सोने का १ हार, १ जोड़ी सोनी की झुमकी, २ पंचाली, चांदी की पायल, २ जोड़ी करधन, १५ हजार नगद सहित अन्य जेवरात चोरी कर लिये। इसी प्रकार छोटे भाई के घर से १० हजार नगद और चांदी की पायल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा ३५७, ३८० के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गोरखपुर में नगदी के साथ कपड़े ले गये चोर
गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाईन विमल राय इन्क्लेव निवासी ७१ वर्षीय डी.के.जोशी का आदर्श नगर रामपुर आदित्य कालोनी में स्वयं का मकान है। जहां वह कभी-कभी आते जाते रहते थे। गत शाम ५ बजे आदर्शनगर स्थित मकान में गया तो उसके होश उड़ गये। पोर्च के गेट का ताला लगा था लेकिन घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर रखी दोनों अलमारी के ड्राज से नगदी ५ हजार ५०० रुपये और अलमारी में रखे १ हजार के कीमती कपड़े चोर चुराकर ले गये। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा ४५७, ३८० के तहत काअपराध पंजीबद्ध कर मामलें को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *