विद्या बालन दो बायॉपिक में कर रही काम, जिशु सेनगुप्ता होंगे विद्या के ऑनस्क्रीन पति

मुंबई, बालीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री विद्या बालन एक साथ दो-दो बॉयोपिक में काम कर रही है। विद्या बालन एनटीआर की बायॉपिक और मशहूर गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायॉपिक में भी काम कर रही हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्ला फिल्मों के टैलंटेड ऐक्टर जिशु सेनगुप्ता को शकुंतला देवी की बायॉपिक में विद्या बालन के ऑन-स्क्रीन पति के रोल के लिए चुना गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेकर्स को जिशु इस रोल के लिए पर्फेक्ट लगते हैं क्योंकि वह बांग्ला भी हैं। वैसे बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जिशु किसी हिंदी फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले वह ‘मणिकर्णिका’, ‘बर्फी’ और ‘मर्दानी’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिशु के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा को भी शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा बनर्जी के किरदार के लिए लिया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनु मेनन कर रही हैं। मालूम हो कि भले ही नैशनल अवॉर्ड विनिंग ऐक्ट्रेस विद्या बालन पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखाई दी हों लेकिन उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। आने वाले 15 अगस्त को विद्या की फिल्म ‘मिशन मंगल’ रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *