मुंबई,बालीवुड अभिनेता गोविंदा ने आखिर एक साथ 17 फिल्मों में काम करने के बाद वह डेविड धवन के साथ काम क्यों नहीं कर रहे हैं। यह सवाल आजकल इस अभिनेता हर चाहने वालों के जेहन में आ रहा है। इन दिनों गोविंदा एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के कारण चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई ऐसी बातें कही हैं जिन पर पिछले काफी दिनों से केवल अटकलें लग रही थीं। इसी इंटरव्यू में उन्होंने इस सवाल का जवाब भी दिया था। डेविड के साथ काम करने को लेकर गोविंदा ने कहा कि यह सवाल डेविड तब पूछ सकते हैं जब वह अपने बेटे के साथ 17 फिल्म कर लें। उन्होंने कहा कि डेविड का बेटा होने के बावजूद वरुण भी डेविड के साथ 17 फिल्में नहीं करेंगे। गोविंदा ने कहा कि संजय दत्त ने ही उन्हें कहा था कि उन्हें एक पंजाबी भाई (डेविड) के साथ काम करना चाहिए और उन्हें फिल्ममेकर के तौर पर डेविड पसंद भी थे, इसीलिए उन्होंने साथ में इतनी सारी सुपरहिट फिल्में दीं। गोविंदा ने यह भी कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ भी इतना अच्छा व्यवहार नहीं करते थे जितना डेविड के साथ करते थे। गोविंदा ने कहा कि उनके भाई भी डायरेक्टर थे लेकिन उन्होंने उनके साथ भी 17 फिल्मों में काम नहीं किया। गोविंदा ने फिल्म ‘चश्मेबद्दूर’ के बारे में डेविड से हुई बात के बारे में बताया। हालांकि डेविड तब तक ऋषि कपूर के साथ फिल्म शुरू कर चुके थे। इसके बाद गोविंदा ने डेविड को फोन किया और बात की। गोविंदा ने बताया कि उस समय वह राजनीति से बाहर आ चुके थे और उन्होंने डेविड के पास अपने सेक्रटरी को भेजा और उनसे कहा था कि अपना फोन चालू रखें ताकि पता चले कि डेविड क्या बोलते हैं। गोविंदा ने सुना कि डेविड ने कहा कि चीची (गोविंदा) आजकल कुछ ज्यादा ही सवाल-जवाब करने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डेविड ने उनके सेक्रेटरी से कहा कि गोविंदा को छोटे रोल करने चाहिए और इस बात को सुनकर गोविंदा को बुरा लगा। यहां बता दे कि 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, शोला और शबनम जैसी सुपरहिट कॉमिडी फिल्मों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट किया है।
गोविंदा ने डेविड धवन के साथ काम नहीं करने की बताई यह वजह