भोपाल, मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। राजगढ़ में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से मोहनपुरा डेम के आठ गेट खोल दिए गए हैं। भारी बारिश के चलते जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर नाले पूरी तरह उफान पर आ गये। इसी उफनते नाले को पार करने की कोशिश में तेज बहाव में दंपती बह गए। गनीमत रही की नाले के पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी बाढ़ सहायता केंद्र को दी। इसके बाद बचाव दल ने करीब चार घंटे की तलाश के बाद चार
किलोमीटर दूर एक खेत से उन्हे सही सलामत बचा लिया।
वहीं हरदा में एक डिप्टी रेंजर भी तेज बहाव में बह गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे मे जानकारी के मुताबिक हरदा जिले के टिमरनी विकासखण्ड अंतर्गत वन ग्राम बोरपानी में पदस्थ डिप्टी रेंजर उपवन क्षेत्रपाल रामफल मसकुले तेज बारिश में नाले को पार करते समय बह गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वही प्रदेश भर मे जारी तेज बारिश के दोर ओर मोसम विभाग की आने वाले समय मे कई इलाको मे भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश में सभी जिलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था और सभी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के दौरान जन-धन की कोई हानि न होने देने के सुनिश्चित इंतजाम किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने जिलों से भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि वे उन स्थानों पर विशेष नजर रखें जहाँ भारी वर्षा के कारण ज्यादा खतरा संभावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचली बस्तियों में पानी भराव की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करें और राहत शिविर लगाने की पूरी तैयारी रखें। सीएम ने प्रदेश में सभी पुल-पुलिया पर भी निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी पुल-पुलिया का निरीक्षण किया जाए जिससे दुर्घटना के पूर्व आवश्यक उपाय किए जा सकें।
मप्र बारिश से नदी-नाले उफान पर, हरदा मे डिप्टि रेंजर की नाले मे बहने से मौत, राजगढ मे नाले मे बहे दंपत्ति, बची जान, भोपाल की निचली बस्तियों में पानी भरा