जबलपुर, केंद्र सरकार ने राज्यसभा सदस्य विवेककृष्ण तन्खा को आल इंडिया इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस (एम्स) में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अब वे एम्स की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य होंगे।एम्स भोपाल की स्थापना यूँ तो कई बरस पहले हुई थी लेकिन दिल्ली एम्स की तर्ज़ पर मरीज़ों को वो सुविधाएँ नहीं मिल सकी जिसकी अपेक्षा की जाती रही है। स्टाफ़ और संसाधनों का अभाव अब तक बना हुआ है। इस कमी को दूर करने के लिए काफ़ी दिनों से जद्दोजहद चल रही है।एम्स भोपाल की मैनेजिंग कमेटी में श्री तन्खा की नियुक्ति से अब उम्मीद की जा सकती है कि एम्स भोपाल परिकल्पना अनुसार स्वरुप पा सकेगा। एम्स में आवश्यक संसाधन, डाक्टर और स्टाफ़ आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। तन्खा काफ़ी पहले से ग़रीब, असहाय और ग्रामीणों के लिए स्वस्थ्य शिविर लगाते आए हैं। कभी रोटरी क्लब तो कभी एनजीओ के माध्यम से मानव सेवा का कार्य करते आ रहे हैं। उम्मीद की जाना चाहिए कि श्री तन्खा की नियुक्ति से, उनकी संवेदनशीलता और उच्च सम्पर्कों से भोपाल एम्स में और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदेश के लोगों को प्राप्त होगी।
केंद्र ने राज्यसभा के सांसद विवेक तन्खा को एम्स की मैनेजिंग कमेटी का सदस्य बनाया