विम्बलडन के मिश्रित युगल में लतिशा-इवान डोडिग जीते

लंदन, ताइवान की लतिशा चान और क्रोएशिया के इवान डोडिग की मिश्रित युगल जोड़ी ने विम्बलडन टेनिस का युगल खिताब जीत लिया है। लतिशा और इवान ने फाइनल में स्वीडन के स्वेडे रोबर्ट लिंडस्टेड्ट और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने लिंडस्टेड्ट और ओस्टापेंको की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से पराजित किया। दोनों के लिए यह विम्बलडन का पहला खिताब है। चान और डोडिग की जोड़ी ने इससे पहले लगातार दो बार फ्रेंच ओपन भी जीता है। चान ने इससे पहले 2017 में मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *