एमपी के सिवनी, रायसेन में झमाझम, अगले दो दिनों के लिए 19 जिलों में अलर्ट

भोपाल, मध्यप्रदेश में इन दिनों दक्षिण-पश्चिम सिस्टम के तैयार होने से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सिवनी, रायसेन, मंडला, सीहोर, अनूपपुर, हरदा जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व झारखंड और ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के क्षेत्र पर बना हुआ है। इससे मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी आगर मालवा और राजगढ़ जिलों के कुछ हिस्से को छोड़कर शेष मध्य प्रदेश में मानसून पहुंच गया है।
सिवनी में हुई जमकर बारिश
मप्र के सिवनी जिले के केवलारी में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 24 घंटे के भीतर सर्वाधिक है। नरसिंहपुर में 47, अनूपपुर में 46, रायसेन में 45, मंडला में 44, सीहोर में 43, हरदा-खिरकिया में 42, सतना में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों के लिए चेतावनी
अगले दो दिनों में नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, रीवा, सतना, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, सागर, दमोह, सीहोर, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *