जल संसाधन विभाग के ईई के आधा दर्जन ठिकानो पर लोकायुक्त का छापा, भारी संपत्ति के दस्तावेज मिले

भोपाल,लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को तडके 5 बजे सिंचाई विभाग के कार्य पालन यंत्री सुनील व्यास के भोपाल ई-1 गुलमोहर कॉलोनी ग्रीन सिटी स्थित मकान सहित ई 7 ,571 एमआईजी अरेरा कॉलोनी स्थित उनके पिता एम एल व्यास सेवा निवृत्त प्रबंधक अपैक्स बैंक भोपाल तथा सीधी में उनके मकान ओर कार्यालय पर आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में अलग अलग टीमों द्वारा एकसाथ छापामार कार्यवाही की गई, जिसमे करोडो की काली कमाई का आंकडा टीम के हाथ लगा है। लोकायूक्त द्वारा यह कार्यवाही ईई के खिलाफ पूर्व में हुई शिकायत के आधार पर की गई है, इस शिकायत की जांच मे ईई के पास अनुपातहीन संपत्ति होने की जानकारी टीम के सामने आई थी, जिसके बाद टीम ने आज उनपर शिकंजा कस दिया। जानकारी के अनुसार लोकायुक्त टीमो द्वारा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सुनील व्यास के भोपाल व सीधी स्थित आधा दर्जन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इसमें उनके व परिवार के नाम से पांच करोड़ के तीन मकान, एक किलोग्राम सोने के जेवरात, 13 एकड़ कृषि भूमि, बैंक एफडी, शेयर में निवेश सहित एक फैक्टरी में निवेश के दस्तावेज मिले हैं। छापे में मिले बरामद हुए संपत्ति के दस्तातेजो का मूल्यांकन लोकायुक्त पुलिस द्वारा बुधवार तक किए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक कार्यपालन यंत्री सुनील व्यास सीधी जिले में पदस्थ हैं। उनके खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने संपत्ति की प्रारंभिक पड़ताल के बाद मंगलवार को सुबह सीधी और भोपाल के उनके चार ठिकानों पर रेड मारते हुए छानबीन शुरू की। सीधी में उनके ऑफिस व निवास तथा भोपाल में उनके पिता अपेक्स बैंक के रिटायर्ड मैनेजर एमएल व्यास के ई-7 अरेरा कॉलोनी स्थित घर व शाहपुरा थाने के सामने कृष्णा विहार ग्रीन हाईट स्थित एक अन्य मकान पर सबसे पहले कार्रवाई हुई। छापे के दौरान लोकायुक्त पुलिस की टीम को जानकारी लगी कि व्यास का अशोक विहार कॉलोनी में भी एक मकान, गेहूंखेड़ा में पांच एकड़ का कृषि फार्म है। आगे की पडताल मे सामने आया की सुनील व्यास के बेटे आदित्य के नाम पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में भी निवेश किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की भोपाल एसपी इमरीन शाह ने शुरुआती जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में लोकायुक्त की टीमों को व्यास के घर से सोने-चांदी के जेवर और चांदी के बर्तन मिले। सोने के जेवर करीब एक किलोग्राम के होने की संभावना है, जिनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। साथ ही चार पहिया की दो गाड़ियां, बैंकों की एफडी, लॉकर मिले हैं। नकद राशि के रूप में करीब ढाई लाख रुपए घर में पाए गए हैं। एफडी, एलआईसी और शेयर में करीब पांच लाख का निवेश किए जाने के कागजात लोकायुक्त टीम को मिले हैं। जांच के आधारप पर लोकायुक्त पुलिस ने व्यास के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *