पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार

लाहौर,पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को लाखों डॉलर के मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया है। आसिफ अली जरदारी पर आरोप है कि वे पैराथन नाम से एक फेक फ्रंट कंपनी चला रहे थे। फर्जी बैंक खातों के माध्यम से जरदारी ने 15 करोड़ रुपए का लेन-देन किया था। विपक्षी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के 63 वर्षीय सह-अध्यक्ष और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति को पार्क लेन मामले में गिरफ्तार किया गया था। 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद आसिफ अली जरदारी, पीपीपी के सह-अध्यक्ष बने थे। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के खिलाफ दायर अपनी अंतरिम जमानत की अर्जी वापस ले ली। आसिफ अली जरदारी ने कहा था कि अगर उन्हें जमानत दे दी गई तो एनएबी अधिक फर्जी मामलों का आरोप लगाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *