पुणे में फिर हुआ हादसा, दीवार गिरी चपेट में आये 6 लोगों की मौत, 4 घायल

पुणे, बीती रात पुणे में भारी बारिश से पांच घरों पर एक दीवार और पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं. ये घटना सोमवार रात करीब १२ बजे अम्बेगांव स्थित सिंहगड कॉलेज की दीवार गिरने से हुई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. बताया गया है कि सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मरने वालों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं. इन हादसों में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है. बता दें कि पिछले हफ्ते भी पुणे के कोंडवा इलाके में एक सोसायटी की दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई. कंस्ट्रक्शन काम करने वाले ये सभी मजदूर बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *