विधायक आकाश की जमानत पर कल विशेष अदालत में होगी सुनवाई, केस डायरी पहुंची भोपाल

भोपाल/दमोह , इंदौर नगर निगम के दो अफसरों से मारपीट के आरोपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत पर फैसला शनिवार को होगा। इंदौर के सत्र न्यायालय ने इस केस की डायरी शुक्रवार को भोपाल की स्पेशल कोर्ट में भेज दिया। अब विशेष कोर्ट सुनवाई करेगा। पूर्व उप महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव विजयवर्गीय की तरफ से बहस करेंगे। उधर, आकाश की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने इंदौर में प्रदर्शन किया। अब पार्टी गिरफ्तारी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
दमोह में भाजपा नेता ने दिखाया बैट
दमोह में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने भी दमोह नगर पालिका के लेखाधिकारी अनिल गुप्ता को क्रिकेट का बैट दिखाकर धमकी दी है। विवेक अग्रवाल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें बैट दिखाया गया है। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अग्रवाल का कहना है कि उनके वार्ड में अभी भी ऐसे 36 हितग्राही हैं, जिन्हें पीएम आवास की किस्त नहीं मिली है, इस कारण उनकी छतों का स्लैब नहीं डल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *