अगर खाने में पोषण की कमी है तो नहीं आती है नींद

नई दिल्ली, एक नए अध्ययन में कहा गया है कि दिनभर की थकान के बाद भी अगर आपको नींद नहीं आती है तो हो सकता है कि आपके खाने में पोषण की कमी हो। अपनी थाली में मिनरल और विटमिन वाली चीजें शामिल करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। पोषण की कमी आपके नींद पर भी असर डालती है। आपको नींद न आने की वजह आपमें पोषण की कमी हो सकती है। अध्ययन में यह भी सामने आया पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की नींद के लिए ज्यादा पोषक तत्व जिम्मेदार हैं। हालांकि, वे डायटरी सप्लिमेंट्स लेकर यह कमी पूरी कर सकती हैं। लीड रिसर्चर चीयोमा इकोंटे ने बताया कि इस रिसर्च से पता चलता है कि आप अपने खाने में पोषण की कमी को पूरा करके नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं। पोषण का संबंध आपके सोने के घंटो के अलावा, कमजोर नींद और जागने की समस्या से भी है। हमारे शरीर को विटमिन और मिनरल की जरूरत होती है लेकिन ये हमारे शरीर में नहीं बनते हैं। इसलिए हमें इन्हें अपने डायट में शामिल करना जरूरी है। दुनिया भर में अरबों लोग किसी न किसी एक विटमिन की कमी का शिकार हैं। चीयोमा ने बताया कि यह अब भी साफ नहीं है कि नींद की कमी की वजह से पोषण की कमी होती है या फिर पोषण की कमी की वजह से नींद नहीं आती है। इससे पहले की गईं स्टडीज में इन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का संबंध अन्य बीमारियों से होने का पता चल चुका है। ये शरीर के विकास, स्वास्थ, सामान्य क्रिया और इम्यूनिटी से संबंध रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *