मुंबई, छोटे पर्दे के अभिनेता विवेक दहिया को नागिन 4 में कास्ट किए जाने की चर्चा है। उनके अपोजिट हिना खान के नाम की चर्चा है। विवेक दहिया इससे पहले कयामत की रात और कवच में काम कर चुके हैं। दोनों ही सीरियलों में विवेक दहिया के काम को काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि विवेक का नाम लिस्ट में टॉप पर है। सूत्रों के मुताबिक, नागिन 4 के लीड करेक्टर्स के लिए मेकर्स कई नामों पर विचार कर रहे हैं। विवेक बालाजी टेलीफिल्म्स के कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। इसलिए मेकर्स विवेक दहिया को नागिन 4 में कास्ट करना चाहते हैं। अभी सब कुछ शुरुआती स्टेज पर है। जब नागिन 4 में कास्टिंग को लेकर विवेक दहिया से बात की गई तो उन्होंने कहा- मुझे अभी तक नागिन 4 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।इससे पहले हिना खान ने भी नागिन 4 में कास्ट किए जाने पर कहा था कि इस सवाल का एकदम सही जवाब एकता कपूर ही दे सकती हैं। अब अगर नागिन 4 की कास्टिंग को लेकर हो रही ये चर्चा सही साबित होती है तो फैंस को पर्दे पर पहली बार विवेक दहिया संग हिना खान की जोड़ी देखने को मिलेगी।
विवेक दहिया टीवी के जाने माने अभिनेता हैं। वे कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ विवेक ये है मोहब्बतें में नजर आए थे। इसी शो पर दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। विवेक की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। नागिन शो टीवी के पॉपुलर और सबसे हिट शोज की कैटेगिरी में आता है। दर्शकों को नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है।
विवेक दहिया नागिन चार में हिना खान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगे