पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का निधन,कल गृह ग्राम जैत में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पूज्य पिताजी प्रेम सिंह जी का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी परिवार में शोक व्याप्त है।
प्रेम सिंह जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें 2 दिन पूर्व ही उपचार हेतु मुंबई ले जाया गया था। जहां आज दोपहर उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। शिवराज सिंह चौहान मुंबई पहुंच गए हैं और रात्रि 10.30 बजे अपने पूज्य पिताजी की पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे यहां रात्रि 12.30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
भोपाल में प्रेम सिंह जी की पार्थिव देह 224/9 बी साकेत नगर स्थित निवास पर पहुंचेगी। 26 मई को प्रातः 9 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। तत्पश्चात स्व. प्रेमसिंह जी की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव जैत ले जाई जायेगी, जहां अपरान्ह 4 बजे मां नर्मदा के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *