देवरी की गौशाला में भूख और धूप से रोज मर रहीं गायें

मुरैना, भूख और धूप के कारण प्रतिदिन देवरी स्थित गौशाला में गायों की मौत हो रही है। गंभीर स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां न तो गायों के खाने के लिए गीला चारा है और न ही उनके लिए छांव का उचित प्रबंध। सूखा चारा खाकर धूप और पानी न मिलने से परेशान गायों की मौत का सिलसिला यहां बदस्तूर जारी है।
विगत चार माह में गौशाला में रहने वाली तकरीबन 500 गायों की मौत अभी तक हो चुकी है। जिला प्रशासन सहित नगर निगम इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां हर दिन गायों का मरना गौशाला प्रबंधन पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। गौवंश की उचित देखभाल की व्यवस्था ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। अधिक गर्मी में गायों के लिए छाया तक का इंतजाम नहीं है। गौशाला प्रबंधन भी इस बात को मान रहा है कि गौशाला में अधोसंरचना का विकास जरूरत के हिसाब से नहीं हुआ है। न तो गायों के लिए खाने का उचित प्रबंध है और न ही इनके पीने सहित इनके लिए छांव की उचित व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *