ED ने जब्त कर ली चौटाला की दिल्ली की 1.94 करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली,प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की राष्ट्रीय राजधानी में 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ सीबीआई भी जांच कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, धनशोधन रोकथाम अधिनियम-2002 के तहत संपत्ति (जमीन और एक फॉर्म हाउस) को जब्त किया गया है। ईडी ने इससे पहले ओमप्रकाश चौटाला की 4.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।
ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई सीबीआई की एफआईआर और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम,1988 के तहत ओमप्रकाश चौटाला, अभय चौटाला और अजय चौटाला के विरुद्ध दर्ज आरोप-पत्र के आधार पर की है।
एजेंसी ने कहा, “सीबीआई की जांच से खुलासा हुआ कि ओमप्रकाश चौटाला ने 24 मई 1993 और 31 मई 2006 के बीच आय के ज्ञात स्रोत से छह करोड़ रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित की थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *