सीबीआई के फर्जी लेटर हेड पर कराते थे रेलवे का टिकट कंफर्म, गिरोह पकड़ाया

लखनऊ, लखनऊ में सीबीआई के फर्जी लेटर हेड पर रेल टिकटों को कंफर्म कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। हजरतगंज थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। दरअसल ये गिरोह ट्रैवल एजेंट्स द्वारा चलाया जा रहा था। इमसें रेलवे के कर्मचारियों की मिलीभगत भी है। गिरफ्तारी के बाद छापेमारी में पु्लिस को सीबीआई के फर्जी लेटरहेड मोहरें और रिजर्वेशन से जुड़े तमाम दस्तावेज भी बरामद किए। इस मामले में लखनऊ के सीबीआई आफिस की ओर से रेलवे मे शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच के मुताबिक रेलवे विभाग ने सीबीआई के ऑफिस से संपर्क करके जानने की कोशिश की थी कि पिछले कुछ दिनों में सीबीआई के लेटर हेड पर लगातार कई सारे रेल टिकटों के कंफर्म करने के मामले सामने आ रहे थे। जिससे रेलवे को शक हुआ। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इन कन्फर्म टिकटों पर यात्रा करने वाले न तो सीबीआई के लोग हैं और न ही कोई सरकारी कर्मचारी. इसमें लखनऊ के दो ट्रैवल एजेंट्स की भूमिका नजर आई। जब पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो सारे कर्मचारी भाग गए लेकिन पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। दरअसल पीक सीजन मे टिकटों को कंफर्म कराने में दिक्कत होती है लिहाजा एजेंट्स ने लोगों से मोटे पैसे वसूल कर टिकट दिलाने का नया तरीका निकाल लिया। पुलिस को जांच में पता चला है कि इसमें रेल विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *