नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मतदाताओं के लिए वीडियो मैसेज जारी किया है। पीएम ने पिछले 5 साल में वाराणसी में हुई तरक्की और विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बतौर पीएम वाराणसी से मिला अनुभव उनके लिए महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि वाराणसी में विकास की गति ने पिछले 5 सालों में जोरदार रफ्तार पकड़ी है। विभिन्न योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाराणसी का सिर्फ विकास नहीं हो रहा है आध्यात्मिक उन्नति भी हो रही है। मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि विदेशी राष्ट्र प्रमुख भी काशी की आध्यात्मिकता की तारीफ करते हैं। इसके बाद पीएम ने काशी के लिए लिखी अपनी कविता का जिक्र भी किया, मैंने जब काशी के बारे में लिखने के लिए कलम उठाई तो ज्यादा कुछ नहीं लिख सका, सिर्फ यही लिखा… पुरातन, पुनीत, परिमल काशी अडिग, अप्रतिम, अविरल काशी, निरंतर निर्विघ्न निर्मल काशी, विशिष्ट, विकसित, विमल काशी।
काशी के विकास की रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमने काशी में बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। पीएम ने विकास की गति को जारी रखने की अपील करते हुए कहा, अभी रुकना नहीं है और बहुत आगे जाना है। पिछली बार जब नामांकन के लिए मैं आया था तब रोड शो के दौरान आपने ही कहा था कि आप मत आइए। आज हर काशीवासी नरेंद्र मोदी बनकर चुनाव लड़ भी रहा है और लड़ा भी रहा है, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हर काशीवासी सब कुछ जानता है कि क्या करना है, क्या नहीं करना है।
पीएम मोदी ने काशी के लोगों को सुनाई अपनी लिखी कविता … पुरातन, पुनीत, परिमल काशी अडिग