बेंगलुरु से पटना के लिए उड़े गो-एयरवेज के विमान की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग,सभी यात्री सुरक्षित

रांची, रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गो एयरवेज विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और पायलट के द्वारा दिखाए गए समझदारी से गो एयरवेज विमान में सवार 180 यात्रियों की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद इस विमान को पहले पटना और फिर रांची आना था। लेकिन पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके बाद उसने पटना एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति मांगी। लेकिन वहां किसी कारण अनुमति नहीं मिल सकी और प्लेन को रांची के एयरपोर्ट पर उतारा गया। गो एयरवेज के विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में लगभग सभी यात्री पटना उतरने वाले थे।लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से सभी यात्रियों को पटना जाने में देरी हो रही है।क्योंकि उनमें से कुछ लोगों को जरूरी काम से पटना पहुंचना था।लेकिन वो वक्त पर वहां नहीं पहुंच सके।इसी को लेकर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि सभी इस बात से खुश हैं कि उनकी जान बच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *