देश में बेरोजगारी बढ़ रही और डेमोक्रेसी को हाईजैक किया जा रहा – पित्रोदा

इंदौर, विश्व विख्यात हस्ती, सूचना क्रांति के अग्रपुरूष पद्मभूषण सैम पित्रोदा ने आज यहां कहा कि देश में डेमोक्रेसी को हाइजेक किया गया है। ये रोजगार पैदा नहीं करने से देश में रोजगार का अभाव पैदा हो गया है। लाखों युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने किए वादों पर कुछ नहीं बोल रहे, भाषणों में उटपटांग बातें करते हैं। 400 कम्पनियाँ बंद हो रही है। केंद्र सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में एक भी कम्पनी को रोजगार देने के लिए पैदा नहीं किया। देश में 5 साल में 50 प्रतिशत टैक्स बढ़ गया। प्रधानमंत्री के वादों के अनुसार न काला पैसा भारत वापस आया और न रोजगार के अवसर बढ़े। उल्टे जीएसटी लागू होने से व्यापार चौपट हो गया। सैम पित्रोदा आज सुबह इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे। आपने राजीव गांधी के बारे में कहा कि वह अब पप्पू नहीं एक समझदार व्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *