रीवा, हमने बालाकोट मे एयर स्ट्राइक करके अपनी सैनिक ताकत दिखाई। इस्लामिक देशों और दुनिया में पाकिस्तान को अलग-थलग करके कूटनीतिक सफलता हांसिल की। यह मोदी का भारत है। हमारे विरोधी दल के नेता कहते हैं कि एयर स्ट्राइक तमाशा है। वे सेना के शौर्य का सबूत मागते हैं। ये वो लोग हैं जो आतंकियों का सम्मान करते हैं। भारत की बरबादी तक जंग जारी रखने की धमकी देने वाले अलगाववादियों का समर्थन करते हैं। ये आपके वोट के हकदार नहीं हैं। इन लोगों के हांथ में देश सुरक्षित नहीं रह सकता। देश की सुरक्षा मोदी सरकार ही कर सकती है। देश की सुरक्षा, स्थिरता और विकास के लिए मोदी सरकार जरूरी है। यह बात विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने बुधवार को रीवा और सतना में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कही।
हर मापदंड पर खरी उतरी मोदी सरकार
विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने बुद्धिजीवी सम्मेलन में कहा कि 2014 में आपसे वायदा करके बोट लिया था आज अपनी सरकार का हिंसाब देने के लिए आपके पास आई हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर कसौटी पर खरी उतरी है। पहली कसौटी है राष्ट्रीय सुरक्षा की, जिस पर हमारी सरकार पूरी शिद्दत से सफल रही है। मोदी जी की सरकार ने एक तरफ पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया, तो वहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग थलग किया। विकास के मापदंड पर देखें, तो देश में पांच वर्षो में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हमारा देश दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। कांग्रेस सरकार के समय देश में 40 प्रतिशत शौचालय ही थे, जो आज 98 प्रतिशत हो गये हैं।
सेना के शौर्य का सबूत मांगने वाले नहीं कर सकते देश की रक्षा-सुषमा