भोपाल, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद भोपाल सीट से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब Z श्रेणी का सुरक्षा कवर दिया जाएगा। अब चौबीसों घंटे 22 पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। उनके घऱ पर भी सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी तैनात कर दी गई है। जो हर आने-जाने वाले पर नजर रखेगी। वहीं साध्वी के घर के बाहर मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। अब हर वक्त साध्वी के घर पर पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहेंगे। वहीं आस-पास की हर हलचल पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात रहेगी। चुनाव प्रचार के दौरान भी सुरक्षा का ऐसा ही घेरा रहेगा। वो प्रचार के लिए जहां भी जाएंगी तो पुलिस की पायलट गाड़ी उनके साथ रहेगी। गोरतलब है की मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट से जब से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है, तब से राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। चूनावी माहोल मे लगातार प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों के कारण अन्य राजनीतिक दलों के निशाने पर है. इधर बीते दिन की रैली के बाद साध्वी प्रज्ञा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इसके चलते पुलिस ने घर के दरवाजे पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई है। सुरक्षा के चलते घर में आने-जाने वाले हर एक की जांच की जा रही है। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के घर के बाहर मध्यप्रदेश पुलिस के 16 जवान तैनात कर दिए गए हैं, जो पूरे समय साध्वी प्रज्ञा की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे, इसके अलावा बम डॉग स्क्वॉड की एक टीम भी तैनात की गई है। वहीं कुछ जवान सादी वर्दी में भी तैनात किए गए हैं, साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के काफिले के साथ पुलिस का काफिला भी चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को किसी तरह का इनपुट मिलने के बाद बीजेपी प्रत्याशी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। गोरतलब है की साध्वी प्रज्ञा के सुरक्षा के लिए हमेशा 4 जवान तैनात रहते थे, लेकिन इस वक्त उनके घर के बाहर एक दर्जन से ज्यादा जवान तैनात किये गए हैं, वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है, कि ऐहतियातन उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। हालांकि किसी तरह के इनपुट मिलने से पुलिस ने इंकार किया है। गोरतलब है की मंगलवार को जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर नामांकन भरने कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं, इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाने की कोशिश की गई थी.
प्रज्ञा ठाकुर के घर की सुरक्षा बढी, एमपी पुलिस के 16 जवान तैनात किये गए