बिलासपुर, अपहृत मासूम विराट का 48 घंटे बीत जाने के बाद कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी अपहरणकर्ता को पकड़ने और मासूम को सही सलामत बरामद करने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। सायबर सेल की टीम अब तक कई जगहों पर छापमार कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन मासूम विराट और आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम आरोपी की पहचान कराने में लगी हुई है। वहीं विराट के माता-पिता व रिश्तेदार बच्चे की सलामती के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं। मंदिर में मत्था टेक रहे हैं। पूजा पाठ के सहारे बच्चे की कुशलता के लिए दुआ कर रहे हैं। अपहृत विराट की माता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार कह रही है कि मेरा बेटा ठीक से खाना नहीं खाता सिर्फ दूध रोटी ही खाता है। 44 घंटे से किस हालात में बच्चा होगा यही सोचकर रिश्तेदार परेशान हैं। आज भी पुलिस का अमला जुटा रहा। तलाश में लगा हुआ है। जिस वाहन से बच्चे का अपहरण किया गया उस वाहन को सिरगिट्टी की ओर जाते देखा गया है। ज्ञात हो कि आईजी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की जा रही है। परिजनों से फोन पर चर्चा की जा रही है। ज्ञात हो कि शनिवार को रात 8 बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहे बर्तन कारोबारी विवेक सराफ के ७ वर्षीय बेटे विराट सराफ का अपहरण कर लिया गया।
44 घंटे बाद भी सुराग नहीं
रात 8 बजे वैगन-आर सवार युवकों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी ओर आज सुबह से एएसपी दलबल के साथ व्यापारी के निवास पर मौजूद है। अभी तक अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता को फोन नहीं किया है। पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर दी है। कई जगह पुलिस टीम तैनात की गई है। वारदात के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरी घटना कोतवाली थाना के अंतर्गत कश्यप कालोनी की है। चौकने वाली बात ये है कि पूरी वारदात भाजपा दफ्तर के ठीक सामने हुई वो भी उस वक्त जब चुनाव के वक्त पार्टी दफ्तरों में नेताओं का मजमा लगा रहता है। चश्मदीदों के मुताबिक बिना नंबर की वैगन-आर कार से बच्चे का अपहरण किया गया है। घटना का फुटेज भी आया है, जिसमें संदिग्ध स्थिति मुंंह बांधे एक युवक घूमता हुआ नजर आ रहा है। उसी आधार पर अपहर्ताओं की पहचान की कोशिश की जा रही है। बच्चा बॉलिएन्ट स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है। जो देर शाम दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था, उसी दौरान मुंंह बांधा एक युवक उसके पास पहुंचा और फिर नाम और पिता का नाम पूछकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। ये पूरी घटना साथ खेल रहे बच्चों ने भी देखी, जिसके बाद परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी गई। आई जी के दिशा निर्देश पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर मासूम विराट और आरोपी को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है।
विराट की खोज में पुलिस मार रही छापे, अभी तक कोई सुराग नहीं