धीमी ओवर गति के लिए अश्विन पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली, किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन पर जुर्माना लगाया गया है। अश्विन पर यह जुर्माना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए लगाया गया है। अश्विन से पहले धीमी ओवर गति के लिए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली , राजस्थान रॉयल्स के तत्कालीन कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा पर भी जुर्माना लगा था।
वहीं इस मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों और शतकीय साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर आईपीएल की प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। स्पिनर संदीप लामिछाने के तीन विकेट की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को सात विकेट पर 163 रनों पर रोक दिया था। जवाब में दिल्ली ने दो गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर ली। इस जीत के बाद दिल्ली दस मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर तीसरे, जबकि पंजाब इतने ही मैच में पांच जीत के साथ 10 अंकों लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *