मुंबई, हिमेश रेशमिया बॉलीवुड ने बॉलीवुड में अपनी गायकी और संगीत से अलग पहचान बनायी है। इसके अलावा वे फिल्म निर्देशन, निर्माण और अभिनय के क्षेत्र में भी जमें हुए हैं। जितनी सफलता उन्हें गायकी में मिलीं उतनी अभिनय में नहीं मिल पाई। मगर हिमेश एक बार फिर से अभिनय में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म में से हिमेश का फर्स्ट लुक सामने आया है।
इसमें हिमेश रेशमिया ट्रॉली संग कहीं जाते नजर आ रहे हैं। फिल्म का टाइटल ”मैं जहां रहूं” रखा गया है। फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है मगर ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग 27 दिसंबर से शुरू की जाएगी। फिल्म को लेकर अभी एक्टिंग वर्कशॉप चल रही है। फिल्म का निर्देशन राजेश शेट्टी करेंगे। राजेश, यश चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में जावेद अख्तर भी शामिल हैं। दोनों काफी समय बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म में सात गानें होंगे। इनकी रिकॉर्डिंग पहले ही की जा चुकी है। हिमेश के पास इसके अलावा एक और प्रोजेक्ट भी है। हाल ही में उन्होंने इंडियन आर्मी सोल्जर, बिष्णु श्रेष्ठ की बायोपिक के राइट्स भी ले लिए हैं।
हिमेश रेशमिया अभिनय के क्षेत्र में फिर से करने जा रहे वापसी