रसेल के तूफ़ान से बेंगलुरु की फिर किरकिरी, कोलकाता ने दी 5 विकेट से शिकस्त

बेंगलुरु,अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बहुत दिनों के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शानदार पारी देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए।लेकिन बाद खेलने उत्तरी कोलकाता की और से रसेल का तूफ़ान ऐसा चल की बेंगलुरु की फिर किरकिरी,हुई उसे कोलकाता ने दे दी 5 विकेट से शिकस्त,रसेल ने 13 गेंद में रन की शानदार पारी खेली और आउट नहीं हुए
आईपीएल के सीजन में पहली बार ओपनिंग साझेदारी 64 रन की हुई। विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने मिलकर तेजी से खेलते हुए 8 में ओवर तक विकेट नहीं गिरने दिया। आठवें ओवर में नीतीश राणा ने पार्थिव पटेल को एलबीडब्ल्यू बोल्ड कर दिया। पटेल ने 24 गेंद खेलकर 25 रन बनाए और 3 चौके मारे। इसके बाद मैदान में चारों तरफ रनों की बौछार होने लगी। एबीडी विलियर्स और विराट कोहली ने 18 ओवर तक बिना विकेट खोए 172 रन बना डाले। 18 ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में कुलदीप यादव ने विराट कोहली को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। कोहली ने 49 गेंद खेलकर 84 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दूसरे सिरे पर धुआंधार खेल रहे एबी डी विलियर्स ने 32 गेंदों में 63 रन बनाए उन्हें गिल ने सुनील नरेंद्र की गेंद पर कैच किया। डिविलियर्स ने 5 चौके और 4 छक्के मारे। स्टोइनिस ने 13 गेंद में 28 रन मारे जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था। वह नाबाद रहे। मोईन अली दो गेंद खेल कर कोई रन नहीं बना सके और नाबाद लौटे। निर्धारित 20 ओवर में बेंगलुरु ने 205 रन का विशाल स्कोर बनाया। क्रिस लिन 31 गेंदों में 43 और रॉबिन उथप्पा 25 गेंदों में 35रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *