भोपाल,छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में मध्य प्रदेश का एक जवान शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में एक अन्य जवान गंभीर घायल हुआ है। सीआरपीएफ जवानों पर हुई अचानक फायरिंग में शहीद हुए जवान भोपाल के रहने वाले थे। इस हमले की सूचना के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारी शहीद जवान हरीशचंद्र पाल के घर पहुंचे उन्होंने परिजनों से मुलाकात की।
डीआईजी ने बताया कि छत्तीसगढ़ कि धमतरी के आगे सिहावा ईलाके के चमेदा और साल्हेभाठ के जंगल मे नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ 211 वी बटालियन कैम्प बोराई के जवान हरीश चंद्र पाल जो भोपाल के रहने वाले थे, शहीद हो गए है। वही पर पीएक के बाद अमरकंटक एक्सप्रेस से शहीद हरीश चंद्र पाल का पार्थिव शरीर भोपाल के लिए रवाना होगा, जो शनिवार सुबह राजधानी पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार हरिश्चचंद्र का परिवार भोपाल के पीयूष नगर में रहता है, और वो होली मनाने के बाद कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ गए थे। उनके भाई के अनुसार हरिश्चचंद्र बचपन से ही पढ़ने में होशियार थे। शुरुआती पढ़ाई जहां उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पैतृक गांव में हुई थी। वहीं आगे की पढ़ाई के लिए भोपाल आ गए थे। बचपन से ही उनमें देशभक्ति का जज्बा भरा था। इसी वजह से वो सीआरपीएफ में शामिल हुए थे। उनके घर में पत्नी और एक बच्चा है। उनके शहीद होने की खबर से कॉलोनी मे मातमी माहोल है। जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के सिहावा इलाके के चमेदा और साल्हेभाठ के जंगल में सुरक्षा बलों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जब सुरक्षा बल सर्चिंग के लिए पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी है। बताया गया कि जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
भोपाल का जवान छत्तीसगढ मे नक्सली हमले मे शहीद