SP ने मुलायम को मैनपुरी से बनाया प्रत्याशी, सपा-बसपा संग कांग्रेस का नहीं हो सका गठबंधन

लखनऊ, लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। यूपी में सपा- बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। हालांकि समाजवादी पार्टी दूसरी ओर यह भी कह रही है कि कांग्रेस के साथ उसने गठबंधन के लिए कभी इंकार नहीं किया क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। लेकिन सूत्रों से ‎मिली जानकारी के अनुसार सपा-बसपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। गठबंधन की इन दोनों प्रमुख पार्टियों ने यह ‎निर्णय इसलिए किया है क्योंकि कांग्रेस ने यूपी में सपा-बसपा से ज्यादा सीटें मांगी थी।
गौरतलब है ‎कि यूपी में सपा-बसपा के साथ अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) गठबंधन में शा‎मिल है। 5 मार्च को आरएलडी और सपा नेताओं अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने घोषणा की थी आरएलडी यूपी में मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ेगी। वहीं अमेठी और रायबरेली सीट से सपा-बसपा-रालोद का कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इसके तहत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। फिलहाल वह आजमगढ़ से सांसद हैं। 2014 में वह इन दोनों ही सीटों से जीत हा‎सिल की ‎थी लेकिन बाद में उन्‍होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। मुलायम के अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव सपा के उम्मीदवार होंगे। अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले धर्मेंद्र यादव 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बदायूं से जीत हा‎सिल करने में कामयाब रहे। उनको एक बार फिर सपा ने उसी सीट से मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *