खनन माफिया पहाडो का सीना छलनी कर तोड रहे गिट्टियां

कोतमा, क्षेत्र मे अवैध खनन का कारोबार जोरो से चल रहा है। पथरौडी, डोंगारिया कला, रेरुला, पैरीचूआ, लामाटोला, बसखला, मौहरी, दैवंगवा एंव आसपास के वन एंव राजस्व हल्के की भूमि मे खनिज माफियाओ द्वारा रात-दिन पत्थरो का अवैध उत्खनन, परिवहन किया जा रहा है जिससे प्राकृतिक सम्पंदा नष्ट होने के साथ शासन को लाखो के राजस्व की क्षति भी हो रही है सुबह से लेकर देर रात तक बारुद का उपयोग कर धडल्ले से हो रहे अवैध उत्खनन से लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन की उदासीनता के कारण खनन का काला कारोबार क्षेत्र मे जमकर फल-फूल रहा है और माफिया मालामाल हो रहे है।
टूट रहे पहाड
ग्रामीणो के अनुसार क्षेत्र के खनन से जुडे लोगों द्वारा पथरौडी एंव डोंगारिया कला मे अवैध रुप से दिनभर पत्थरो का उत्खनन कर परिवहन किया जाता है पहाडो को बोल्डर बनाकर क्षेत्र के क्रेशरो सहित अन्य जगहो मे खपाया जाता साथ ही बोल्डरों से भरे वाहन दिनभर सडको मे दौडते नजर आते है लेकिन विभाग की नजर ना पडने से संदेह बना हुआ है।
बारुद का विस्फोट
विदित रहे कि पथरौडी, निगवानी, कोठी, बिजुरी, राजनगर सहित आस पास का क्षेत्र बार्डर होने के साथ छत्तीसगढ के नक्सली क्षेत्रो से भी जुडा है जो काफी संवेदनशील माना जाता है इसके बाद भी माफियाओ द्वारा खनन के लिये बारुद एवं डेटोनेटर का प्रयोग किया जाता है जो कि सुरक्षा एंव श्रमिको के भविष्य से खिलवाड हो रहा है।
क्षेत्र हो गया खोखला
पत्थरों के खनन के कारण आसपास के क्षेत्र की षासकीय भwिम व वन भूमि से बडे पैमाने पर पत्थरों की चोरी होने के कारण क्षेत्र खोखला होता जा रहा है साथ ही पर्यावरण को भारी नुकसान पहुच रहा है। खनिज अधिकारी कभी कभार छोटे वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही कर अपनी वाहवाही बटोरते रहते है।
अवैध क्रेशरो का संचालन
क्षेत्र के आसपास एक दर्जन से ज्यादा अवैध क्रेशरो का संचालन किया जा रहा है हालत ये है कि सडक किनारे भी लगे क्रेशर नियमो की धज्जिया उडा रहे है साथ ही बिना भंडारण अनुमति के ही पत्थरों का अवैध भंडारण किया जाता है। जिनके खिलाफ कार्यवाही नही हो पा रही स्थानीय ग्रामीणो द्वारा कई बार जिला कलेक्टर का पंत्र लिखकर क्षेत्र मे पनपे अवैध क्रेशरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई।
इनका कहना है-
कुछ दिनो पूर्व ही छापामार कार्यवाही कर 4 वाहनों को अवैध खनन के साथ जब्त किया गया है। पुन: दबिश दी जायेगी।
राहुल शांडिल्य
खनिज अधिकारी कोतमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *