संस्कारी बापू आलोकनाथ फिल्म मीटू में जज की भूमिका में आएंगे नजर

मुंबई, छोटे पर्दे के संस्कारी बाबू के रूप में मशहूर आलोकनाथ का नाम मी टू कैंपेन के तहत सु्र्खियों में रहा। फिल्म इंडस्ट्री में संस्कारी बापू के तौर पर पहचान बना चुके आलोकनाथ पर जब आरोप लगे थे तो इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि आम लोग भी चौंक गए थे। गौरतलब है कि प्रोड्यूसर एवं राइटर विनता नंदा ने रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद अभिनेता ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अपना बचाव भी किया था। बहरहाल अब खबर यह है कि आलोकनाथ हेजटेक मी टू सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बनी फिल्म में जज की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक आलोकनाथ ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की है जिसमें वो जज की भूमिका कर रहे हैं। इस फिल्म में वो सेक्सुअल हैरेसमेंट पर कड़ा रुख दिखाते दिखेंगे। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि के लिए जब मीडिया ने आलाकनाथ से संपर्क किया तो उन्होंने साफ कह दिया कि वो फिलहाल किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं और जिस शूटिंग की बात लोग कर रहे हैं वो काफी पहले खत्म हो चुका है और पुराना है। इसके साथ ही आलाकनाथ सवाल करते दिखते हैं कि क्या उनके फिल्म में काम करने को लेकर कोई दिक्कत है? वहीं फिल्म में लीड रोल करने वाले अभिनेता खालिद सिद्दीकी का कहना था कि आलोकनाथ फिल्म के आखिरी पड़ाव में उत्पीड़न को गलत बताते हुए स्पीच देंगे। यहां आपको बतलाते चलें कि फिल्मी दुनिया में मीटू मूवमेंट की शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा शानदार अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बाद ही शुरु हुई थी, जिसके बाद अनेक लोग इसके दायरे में आते चले गए, लेकिन सबसे ज्यादा आश्चर्य तब हुआ जबकि संस्कारी बापू आलोकनाथ भी इसकी जद में आ गए थे। बताया जा रहा है कि तनुश्री ने यौन उत्पीड़न पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसे महिला दिवस 8 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में महिलाओं के साथ वर्कप्लेस पर होने वाले यौन उत्पीड़न की कहानी को बयां करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *