महाराष्ट्र में भाजपा को समर्थन के एवज में मुख्यमंत्री का पद चाहती है शिवसेना

मुंबई, शिवसेना ने कहा है कि अगर आगामी लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार बनती है तो सहयोगी दलों को अपने-अपने राज्यों में मुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने के शिवसेना के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और भाजपा के साथ गठबंधन की बात केवल मीडिया अटकलें हैं।
उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी अपने राज्यों में मजबूत हैं और यदि भाजपा केंद्र में उनके साथ गठबंधन चाहती है तो उस राज्य में मुख्यमंत्री सहयोगी दल से होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘यह कोई शर्त नहीं है बल्कि यह हमारा स्टैंड है। हम पहले ही कह चुके हैं कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा और इसका गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘यदि भविष्य में गठबंधन पर चर्चा होती है, तो हम 1995 के फॉर्मूले को लागू करना चाहेंगे, जिसके अनुसार महाराष्ट्र में शिवसेना एक बड़े भाई की भूमिका होगी, जबकि हम केंद्र में भाजपा को समान समर्थन देंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *