रोमांस करते सितारों को प्रशंसक किसी भी हद तक जा कर पकड़ते हैं

मुंबई,बॉलीवुड में सितारों की निजी जिंदगी को जानने के लिए प्रशंसक किसी भी हद तक चले जाते हैं। कई बार इन्हीं प्रशंसकों की वजह से सितारों की कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ जाती हैं जिनकी वजह से उन्हें अजीब हालातों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया के जमाने में ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।
न्यूयॉर्क की गलियों में माहिरा खान और रणबीर कपूर की स्मोकिंग करते हुए तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी, जिसके बाद सोशल मीडिया में शॉर्ट ड्रेस पहनने और खुलेआम स्मोकिंग के लिए लोगों ने माहिरा खान को जमकर ट्रोल किया था। इसके अलावा बीच में रणबीर कपूर और माहिरा खान के अफेयर की भी काफी चर्चा सुनने को मिली थी। बता दें कि माहिरा खान शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आ चुकी हैं।
अगर आप बॉलीवुड के प्रशंसक हैं तो डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के अफेयर के बारे में जरूर जानते होंगे। सनी देओल और डिंपल कपाड़िया दोनों किसी फिल्म के सिलसिले में लंदन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बस स्टॉप पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म 1984 में आई मंजिल-मंजिल थी।
कटरीना कैफ, रणबीर कपूर स्पेन में समुद्र तट पर छुट्टियां मनाते देखे गये थे। दोनों कभी लंदन में, कभी श्रीलंका में और कभी दुबई में भी साथ-साथ दिखाई देते रहे हैं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की तस्वीरें सामने आती रही हैं। वहीं शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके अफेयर के किस्से कभी किसी के साथ नहीं रहे लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका नाम कई बार जोड़ा गया। कई इवेंट्स और शोज में दोनों को साथ में देखा गया। यही नहीं सामने आई तस्वीरें के बाद इन बातों को जोर ही मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *